होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UPI New Feature: इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

UPI New Feature: इंटरनेट बंद होने पर भी ₹2000 तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

UPI New Feature: अगर आप रोजाना UPI से भुगतान करते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। खबरों के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह सुविधा Near Field Communication (NFC) तकनीक पर आधारित होगी। इसके जरिए NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को केवल पेमेंट मशीन (PoS टर्मिनल) पर टैप करके ट्रांजैक्शन पूरा किया जा सकेगा। हालांकि, अभी तक NPCI की ओर से इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसे करेगा काम नया Offline UPI फीचर?

 रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने UPI Lite Wallet में पैसे लोड करने होंगे। इसके बाद यदि इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तब भी भुगतान किया जा सकेगा।

संभावित प्रक्रिया इस प्रकार होगी—
सबसे पहले UPI Lite Wallet में बैलेंस जोड़ना होगा।
भुगतान के समय NFC सपोर्ट वाला स्मार्टफोन PoS मशीन पर टैप करना होगा।
NFC के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार छोटे ट्रांजैक्शन में UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ सकती।

₹2000 तक हो सकती है ट्रांजैक्शन लिमिट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती चरण में इस ऑफलाइन UPI सुविधा के तहत ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, लॉन्च के समय नियमों में बदलाव भी संभव है।

PoS कंपनियों को मिलेगा सर्टिफिकेशन

बताया जा रहा है कि NPCI इस फीचर के लिए PoS मशीन बनाने वाली कंपनियों को सर्टिफाई करेगा ताकि NFC आधारित ऑफलाइन भुगतान सुरक्षित और आसान बनाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया वर्ष के अंत तक शुरू हो सकती है।

क्या पहले से मौजूद है Offline UPI?

हाँ, भारत में पहले से कुछ ऑफलाइन UPI सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली अलग है।

*99# सेवा

यह सेवा USSD तकनीक पर आधारित है। इसमें यूजर मोबाइल पर *99# डायल करके बिना इंटरनेट के भुगतान कर सकता है। हालांकि, इसके लिए मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होना जरूरी है।

UPI 123Pay

यह सुविधा खासतौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाई गई है। इसमें IVR यानी वॉयस कॉल के जरिए भुगतान किया जाता है। यहां भी मोबाइल नेटवर्क की आवश्यकता होती है।

NFC आधारित Offline UPI क्यों होगा खास?

नया NFC आधारित सिस्टम मौजूदा ऑफलाइन UPI सेवाओं से अलग होगा क्योंकि इसमें भुगतान के समय न तो इंटरनेट की जरूरत होगी और न ही मोबाइल नेटवर्क की। जिससे  बिना इंटरनेट भुगतान की सुविधा, मोबाइल नेटवर्क पर निर्भरता खत्म, तेज और आसान Tap-to-Pay अनुभव,कम समय में ट्रांजैक्शन पूरा होने की संभावना और  छोटे भुगतान के लिए अधिक सुविधाजनक सिस्टम प्रमुख फायदे हो सकते हैं।

फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार

अभी तक NPCI ने NFC आधारित Offline UPI फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए ट्रांजैक्शन लिमिट, UPI PIN, लॉन्च डेट और अन्य फीचर्स में बदलाव संभव है। आधिकारिक जानकारी जारी होने के बाद ही अंतिम नियम स्पष्ट होंगे। अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम को एक नई दिशा मिल सकती है। खासकर ऐसे इलाकों में जहां इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, वहां यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। फिलहाल यूजर्स को NPCI की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।


संबंधित समाचार