होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लू का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बड़ा बदलाव, बच्चों की सुरक्षा के लिए नया शेड्यूल लागू...

लू का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बड़ा बदलाव, बच्चों की सुरक्षा के लिए नया शेड्यूल लागू...

CG Anganwadi Timings Changed: छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही लू को देखते हुए राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बड़ा बदलाव किया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्रीष्मकाल के लिए नया टाइम टेबल लागू कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय को 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। यह नया समय 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

अब क्या रहेगा नया समय?

नए आदेश के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र अब प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, 23 अप्रैल से 30 जून 2026 तक बच्चों की उपस्थिति का समय घटाकर सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि बच्चे लू और तेज गर्मी के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

बच्चों को मिलेंगी सभी सेवाएं पहले की तरह

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय में बदलाव के बावजूद बच्चों की शिक्षा और पोषण सेवाओं में कोई कमी नहीं आएगी। इस दौरान बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियां और पूरक पोषण आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को दिए गए ये निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुबह 11 बजे तक केंद्र में अपने नियमित कार्य करेंगी। इसके बाद वे घर-घर जाकर माताओं को पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगी।

बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती

विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिला स्तर पर होगी निगरानी

सभी जिला अधिकारियों को इस व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय बैठकों में इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

कब से होगा पुराना समय लागू?

ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 01 जुलाई 2026 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे।
 


संबंधित समाचार