होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: न्यूयॉर्क के LaGuardia एयरपोर्ट पर Air Canada प्लेन फायर ट्रक से टकराया, कई घायल...

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: न्यूयॉर्क के LaGuardia एयरपोर्ट पर Air Canada प्लेन फायर ट्रक से टकराया, कई घायल...

New York Plane Crash: अमेरिका में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। LaGuardia Airport पर Air Canada एक्सप्रेस की एक फ्लाइट रनवे पर खड़ी दमकल गाड़ी से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Air Canada की फ्लाइट AC8646, जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंची थी, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के बीच गेट की ओर बढ़ रही थी।

हादसे में दमकल विभाग के कर्मचारी घायल:

इसी दौरान विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से टकरा गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दमकल विभाग के चार कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उस समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में विमान के अगले हिस्से (नोज) को भारी नुकसान हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू:

घटना के बाद Federal Aviation Administration (FAA) ने तुरंत एक्शन लेते हुए LaGuardia एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया। शुरुआती तौर पर उड़ानों को 05:30 GMT तक रोका गया था, जिसे बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 18:00 GMT तक बढ़ाने की संभावना जताई गई है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां रनवे से मलबा हटाने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।

हादसे की वजह क्या रही?

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम और कम दृश्यता (Low Visibility) को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दमकल की गाड़ी रनवे पर क्यों मौजूद थी। FAA ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर एयरपोर्ट सुरक्षा और रनवे मैनेजमेंट पर सवाल खड़े करता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।


संबंधित समाचार