Mahindra XUV300 हो गई सस्ती, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 

Mahindra XUV300 हो गई सस्ती, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 

Mahindra XUV300: महिंद्रा ने XUV300 लाइनअप को नए वेरिएंट के साथ अपडेट किया है. परिणामस्वरूप अब इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती कीमत कम हो गई है. नए जोड़े गए बेस वेरिएंट W2 के साथ इसकी रेंज अब 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कुल मिलाकर XUV300 पांच वेरिएंट्स- W2, W4, W6, W8 और W8 (ओप्शनल) में उपलब्ध है.

घरेलू कार निर्माता कंपनी ने XUV300 की टर्बोस्पोर्ट रेंज में नया W4 वेरिएंट भी पेश किया है, जो इसे और अधिक अफोर्डेबल बनाता है. XUV300 TurboSport के नए W4 वेरिएंट की कीमत 9.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसकी किट में कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं. इस बीच, डीजल वेरिएंट की कीमतें पहले जैसी ही बरकरार हैं.

 

 


संबंधित समाचार