होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के 571 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के 571 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

MPSC Vacancy 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के 571 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मोटर व्हीकल प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी हेल्थ ऑफिसर और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जैसे कई पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन  20 मार्च से शुरू हो गए है।

उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in या mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। भर्ती  9 अप्रैल तक जारी रहेगी। 

​पदों का विवरण

  • ​चिकित्सा अधिकारी: 297 पद
  • ​अतिरिक्त सरकारी अभियोजक: 244 पद
  • ​जिला सैनिक कल्याण अधिकारी / उप निदेशक: 21 पद
  • ​मोटर वाहन अभियोजक: 06 पद
  • ​उप कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी: 02 पद
  • ​उप अधीक्षक: 01 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility): चिकित्सा अधिकारी के लिए MBBS डिग्री अनिवार्य है। अभियोजक (Prosecutor) पदों के लिए Law Degree (LLB) और अनुभव की आवश्यकता है। अन्य प्रशासनिक पदों के लिए स्नातक या संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता मांगी गई है।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 50 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • स्क्रीनिंग टेस्ट

सैलरी :

44,900 - 2,11,900 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • सामान्य : 394 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 294 रुपए

संबंधित समाचार