होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MADHYA PRADESH WINTER : मध्यप्रदेश में लगते दिसम्बर के साथ बढ़ जाएगी ठण्ड, अधिकांश शहरो में गिरेगा तापमान

MADHYA PRADESH WINTER : मध्यप्रदेश में लगते दिसम्बर के साथ बढ़ जाएगी ठण्ड, अधिकांश शहरो में गिरेगा तापमान

MADHYA PRADESH WINTER : राज्य में दिसम्बर के लगते ही ठण्ड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं। मौसम का मिज़ाज बदलने को तैयार हैं। राज्य में अब रात के तापमान के साथ दिन का तापमान भी गिरने लगा हैं जिससे अब रात की अपेक्षा दिन में भी जोरदार ठण्ड पड़ रही हैं।

READ MORE : 1 दिसम्बर से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ में विधानसभा का विशेष सत्र, आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए होगी बैठक

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार दिसम्बर की 5 तारीख तक ठण्ड का असर और बढ़ जायेगा।  जबलपुर और ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठण्ड पड़ने वाली हैं। हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण दो-तीन दिन से भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो-तीन दिन और ऐसा ही रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पारा तेजी से लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है।

READ MORE : गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण पर मतदान हुआ शुरू, 89 सीटों के लिए होगी वोटिंग

हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार