होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Republic Day 2026: तिरंगे के तीन रंगों का जानें क्या है महत्व और मतलब? अशोक चक्र की यह है खासियत ,,

Republic Day 2026: तिरंगे के तीन रंगों का जानें क्या है महत्व और मतलब? अशोक चक्र की यह है खासियत ,,

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना हुआ है। यह ध्वज जिसे हम तिरंगा कहते है। इसे अक्सर देशभर में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के दिन फेहराया जाता है। यह तीन रंग सिर्फ रंग नहीं बल्कि  हमारे देश के गौरव, बलिदान और इतिहास का एक जीवंत प्रतीक है। तिरंगे में सबसे पहला स्थान केसरिया दूसरा  सफेद और तीसरा हरा को दिया गया है। इन तीनों रंगों का अपना ही महत्व है। जिसे आज हम आपको बारीकी से बताएँगे। तो चलिए जानते है ,,,, तिरंगे के तीन रंगों का क्या है मतलब। .. 

केसरिया रंग 

तिरंगे के सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। ये रंग देश की ताकत और साहस को दिखाता है। साथ ही हमारे देश के वीरों के साहस का प्रतीक भी है। ये रंग बलिदान और देशभक्ति की भावना का भी प्रतीक है। जो लोगों में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और दृढ़ संकल्प को बढ़ाता है।

सफेद रंग 

तिरंगे का सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। यह रंग दर्शाता है कि भारत एक शांति प्रिय देश है और अहिंसा में विश्वास रखता है। 

हरा रंग 

तिरंगे का तीसरा रंग जो की हरा है। यह रंग हमारे देश की हरियाली और विकास का प्रतीक है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। तिरंगे का यह रंग हमें खेती और हरियाली की अहमियत याद दिलाता है।  साथ ही ये रंग सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और संतुलन को बढ़ाता है। 

क्या है अशोक चक्र की खासियत?

तिरंगे के सफेद रंग के बीच बना गहरे नीले रंग का चक्र अशोक चक्र कहलाता है। यह अशोक स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसमें 24 तीलियां होती हैं, जो साल के 24 घंटे का प्रतीक हैं। ये हमें धर्म के साथ निरंतर आगे बढ़ने की सीख देता है। अशोक चक्र नीले रंग से बना होता है। नीला अशोक चक्र धर्म, सत्य और निरंतर प्रगति का संदेश देता है। 

तिरंगा का डिजाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया

भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे हम प्यार से तिरंगा कहते हैं, हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने अपनाया था और यही वजह है कि इस तारीख को राष्ट्रीय ध्वज दिवस मनाया जाता है। इसका डिजाइन पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। तिरंगा तीन रंगों से बना हैं. जिसमे सबसे पहला केसरिया दूसरा  सफेद और तीसरा हरा है। इन सभी रंगों का अपना ही महत्त्व है। तो वही तिरंगे में बना अशोक चक्र देश की कहानी, इसके मूल्यों और बलिदानों को बयां करते हैं। 
 


संबंधित समाचार