होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UGC NET December 2026: NTA ने यूजीसी नेट आवेदन की तारीख बढ़ाई आगे, 28 अक्टूबर की जगह अब इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म

UGC NET December 2026: NTA ने यूजीसी नेट आवेदन की तारीख बढ़ाई आगे, 28 अक्टूबर की जगह अब इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर से आगे बढाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर मौके का फायदा उठाएं । 

परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
 

इन डेट्स में कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन


एनटीए द्वारा फॉर्म में करेक्शन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से लेकर 4 नवंबर 2026 के बीच ओपन की जाएगी। जिन भी अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में त्रुटि हो गई है वे इन डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन संशोधन कर पाएंगे।

जानें कौन कर सकते है आवेदन

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास कर ली है या मास्टर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।  जिन उम्मीदवारों ने 75% अंकों के साथ 4 वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है या फाइनल सेमेस्टर या ईयर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

इतनी है फीस

जनरल और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। एससी एसटी, PwD और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।

दिसम्बर में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा। विषयवार टाइम टेबल जल्द ही जारी किए जाएंगे।

नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं

परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। पेपर-1 कुल 100 अंक का होगा, 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 में  100 प्रश्न होंगे, यह कुल 200 अंकों का होगा। सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

 


संबंधित समाचार