MPPSC Assistant Professor Bharti: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1239 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 26 जून,2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो टीचिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.i पर जाकर अप्लाई करें।
तीन चरणों में होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा तीन चरणों में होगी. जिसके लिए परीक्षाएं 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग नियम लागू
इतना ही नहीं इस बार परीक्ष के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब गलत जवाब देने पर एक अंक कटेंगे। यानि की इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू कर दिया गया है। तो वही आवेदन में सुधार के लिए 14 जून से 28 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा।
विषयवार पदों का विवरण
बॉटनी (Botany) – 125 पद
फिजिक्स (Physics) – 120 पद
जूलॉजी (Zoology) – 119 पद
केमिस्ट्री (Chemistry) – 116 पद
गणित (Math) – 107 पद
कॉमर्स (Commerce) – 88 पद
जियोग्राफी (Geography) – 74 पद
पॉलिटिकल साइंस (Political Science) – 73 पद
अर्थशास्त्र (Economics) – 72 पद
समाजशास्त्र (Sociology) – 71 पदों
हिस्ट्री (History) – 58 पद
हिंदी (Hindi) – 57 पद
अंग्रेजी (English) – 56 पद
संस्कृत 34 पद
कम्प्यूटर साइंस (Computer Science) के लिए 29 पद
लॉ (Law) के लिए 17 पद
जियोलॉजी (Geology) 10 पद
साइकोलॉजी (Psychology) – 10 पद
यौगिक विज्ञान के लिए 3 पद तय किए गए हैं।
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर (स्नातकोत्तर) डिग्री होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) के आवेदकों को नियमानुसार अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का UGC NET, CSIR NET या मध्य प्रदेश SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों के पास यूजीसी गाइडलाइंस के तहत PhD की डिग्री है, उन्हें नेट/सेट परीक्षा से छूट का लाभ मिलेगा।
आयु सिमा - उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 निर्धारित की गई है। वही आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के हिसाब से होगा.