होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rishi Sunak: जानें कौन हैं ऋषि सुनक और किसके हैं वे दामाद जिनकी बधाई बटोर रही सुर्खियां!

Rishi Sunak: जानें कौन हैं ऋषि सुनक और किसके हैं वे दामाद जिनकी बधाई बटोर रही सुर्खियां!

National Desk .इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।'' सुनक (42) ने रविवार को कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पद की दौड़ में जीत हासिल की और अब वह ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं।

ब्रिटेन के नए भारतीय मूल के प्रधानमंत्री के बारे में जाने खास बातें

1 -ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ।
2 - उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक है।
3 - ऋषि के दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 
4 -1960 में सपरिवार पूर्वी अफ्रीका चले गए थे।
5 - बाद में उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। 
6 - अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई के दौरान मिले थे। 
7 - 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज से हुई।
8 - ऋषि सुनक भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति के दामाद है। 
9 - दंपति की दो बेटियां कृष्णा (11) और अनुष्का (09) हैं 
10 - अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज की तारीख में वह इंग्लैंड की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।
11 -ऋषि सुनक की शुरुआती पढ़ाई इंग्लैंड के ‘विनचेस्टर कॉलेज’ से हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से की है।
12 -ऋषि सुनक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति है।
13 -ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 
14 - 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया।


संबंधित समाचार