होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shimla Mirch Ke Fayde : हरी, लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च में जानें क्या होता है अंतर, कौनसी है ज्यादा फायदेमंद?

Shimla Mirch Ke Fayde : हरी, लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च में जानें क्या होता है अंतर, कौनसी है ज्यादा फायदेमंद?

शिमला मिर्च एक ऐसा फल है। जो भरता के अधिकतर घरों में मिलता है। यह न सिर्फ सब्जी का सवाद बढ़ाता है बल्कि रंगत भी खास कर देता है। शिमला मिर्च की सबसे ज्यादा चपत नूडल्स, बर्गर, पनीर टिक्का, चिकन रोस्टैड और चाऊमीन बनाने में किया जाता है। शिमला मिर्च (कैप्सीकम) मूल रूप से दक्षिणी अमेरिका की एक सब्जी है। जिसका उत्पादन अब भरता में भी होता है। वैसे तो अपने बाजार में हरी, लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते है कि इनमे से कौन सी शिमला मिर्च ज्यादा फायदेमंद है। नहीं तो चलिए जानते है  ... 

पीली शिमला मिर्च

पीली शिमला मिर्च (Yellow Bell Pepper) से आपको हरी शिमला मिर्च से ज्यादा विटामिन सी लेकिन कम विटामिन ए और बीटा कैरोटीन मिलेगा। लेकिन इस शिमला मिर्च में  कैरोटीनोइड्स होते हैं जो आंखों के लिए लाभदायक हैं और रेटिना की सुरक्षा करते हैं। यह थोड़ी कम तीखी और हल्की मीठी होती है। 

लाल शिमला मिर्च

अगर आप लाल रंग की शिमला मिर्च खाते हैं तो आपको हरी शिमला मिर्च से 11 गुना ज्यादा बीटा कैरोटीन, 8 गुना ज्यादा विटामिन ए और 1.5 गुना ज्यादा विटामिन सी मिलता है। ये एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। हालांकि ये स्वाद में मीठा होता है। 

हरी शिमला मिर्च

हरी रंग की शिमला मिर्च (Green Capsicum) में आपको विटामिन ए, विटामिन सी, पौटेशियम और फोलेट मिलेगा जो पेट के लिए अच्छा है। इसके साथ ही हरी शिमला मिर्च में विटामिन C और क्लोरोफिल होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें क्लोरोफिल ज्यादा होता है, इसलिए इसका स्वाद हल्का कड़वा या तीखा होता है.

काली और नारंगी शिमला मिर्च

तो वही काली शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट सबसे अधिक होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते है। इसके साथ ही नारंगी शिमला मिर्च में समें बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो इसे नारंगी रंग प्रदान करता है. बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है।.यह रेटिना को सुरक्षा देता है। 


 


संबंधित समाचार