होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dog Rabies : क्या कुत्तों के चाटने से हो सकता है रेबीज? जानना जरूरी है

Dog Rabies : क्या कुत्तों के चाटने से हो सकता है रेबीज? जानना जरूरी है

Dog Rabies : अभी तक आपने सुना होगा कि कुत्ते के काटने से रेबीज होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। यहां एक 2 साल के मासूम बच्चे अदनान की मौत कुत्ते के सिर्फ चाटने से हो गई। अब सवाल उठता है कि क्या वाकई सिर्फ चाटने से भी रेबीज हो सकता है?

क्या होता है रेबीज?

सबसे पहले यह जान लेते है कि रेबीज क्या होता है? रेबीज एक बहुत ही खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारी है, जो आमतौर पर कुत्ते, बिल्ली या बंदर जैसे जानवरों के काटने या खरोंचने से इंसानों में फैलती है। लेकिन ये वायरस संक्रमित जानवर की लार से भी शरीर में पहुंच सकता है, खासकर अगर वो लार खुले घाव या कट पर लग जाए।

क्या सिर्फ चाटने से होता है खतरा?

अगर कोई कुत्ता संक्रमित है और वह किसी इंसान के शरीर पर घाव या खरोंच वाले हिस्से को चाटता है, तो वायरस शरीर के अंदर जा सकता है। बदायूं में भी ऐसा ही हुआ, बच्चे को कुत्ते ने कहीं नहीं काटा, लेकिन बच्चे को जहां चोट लगी थी, वहां कुत्ते ने जीभ से चाट दिया और वहीं से वायरस शरीर में चला गया।

रेबीज के लक्षण क्या हैं?

इस बीमारी के लक्षण 20 से 90 दिनों के बीच दिख सकते हैं, कभी-कभी कुछ महीनों बाद दिखाई देने लगते है। रेबीज के लक्ष्णों की बात करे तो बुखार, सिरदर्द, बेचैनी, पानी से डर, अजीब व्यवहार जैसे लक्ष्ण होते है। एक बार लक्षण दिखने लगे तो इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है और मरीज की जान बचाना लगभग नामुमकिन होता है।

कैसे करें बचाव?

अगर किसी जानवर ने काटा, खरोंचा या आपके घाव को चाटा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर एंटी-रेबीज वैक्सीन देंगे, जिससे संक्रमण को रोका जा सकता है। अपने पालतू जानवरों को समय पर टीका जरूर लगवाएं। बच्चों को सिखाएं कि अजनबी जानवरों से दूरी बनाकर रखें। 

जागरूकता सबसे जरूरी

बदायूं की यह घटना एक चेतावनी है कि हमें रेबीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार लोग सोचते हैं कि काटा नहीं तो खतरा नहीं, लेकिन यह सोच जानलेवा हो सकती है। थोड़ी सी जानकारी और समय पर टीका लगवाने से यह घातक बीमारी पूरी तरह से रोकी जा सकती है। इसलिए हर किसी को इसके बारे में जानना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


संबंधित समाचार