होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Benefits Of Kiwi: पोषण से भरपूर है कीवी, सेहत को रखे स्वस्थ, बीमारियों को भगाएं दूर

Benefits Of Kiwi: पोषण से भरपूर है कीवी, सेहत को रखे स्वस्थ, बीमारियों को भगाएं दूर

कीवी एक ऐसा फल है। जिसमे कई तरह के फायदे छुपे है। इसमें विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई सहित कैल्शियम और मैगनेशियम के साथ ही फासफोरस की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। जो शरीर के हर पार्ट के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से लोअर ब्लड प्रेशर से लेकर स्ट्रोक, मोटापे और कैंसर जैसी घातक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। कीवी चीन का राष्ट्रीय फल है। अगर आप इस फल को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो आपको कई फायदे हो सकते है। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में  ,,, 

हाई ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में करें मदद

कीवी में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे अपनी डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

कीवी में मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, नियमित रूप से कीवी का सेवन कर सकते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।

पाचन में मददगार

कीवी एक्टिनिडिन नामक एक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम से भरपूर है, जो खाने को पचाने में मदद करता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और भारीपन को दूर करता है. इसका सेवन बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इसके साथ ही इसमें काफी तादाद में फाइबर होता है। 

स्किन- बालों के लिए फायदेमंद

कीवी विटामिन-ई, विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन झुर्रियों, फाइन लाइन्स और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। 

शरीर को बनाए मजबूत

कीवी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ने से रोकते हैं। जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं. कीवी बेहद पौष्टिक फ्रूट है. इसमें विटामिन ए, बी, सी,के और विटामिन बी 6 पाया जाता है  जो शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी है ।

प्लेटलेट्स को बढ़ाने में करें मदद 

बदलते मौसम में जब बीमारी के चलते शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं तो कीवी फल का सेवन बहुत कारगर साबित होता है. रोज कीवी के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं. 

अच्छी नींद के लिए बहुत जरुरी 

जिन लोगों को नींद नहीं आती, उनके लिए कीवी बहुत ही शानदार फल है. इसमें पाया जाने वाला सेरोटोनिन अच्छी नींद लाने में मदद करता है और इसके सेवन से दिमाग भी शांत औऱ रिलेक्स महसूस करता है ।


संबंधित समाचार