होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'कांतारा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत: ओपनिंग डे पर 'छावा' सहित कई बड़ी फिल्मों को दी टक्कर... 

'कांतारा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत: ओपनिंग डे पर 'छावा' सहित कई बड़ी फिल्मों को दी टक्कर... 

Kantara Chapter 1 Box Office day 1: माइथेलॉजिकल और स्पिरिचुअल फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के साथ ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर पर्दे पर वापसी की हैं। सिनेमाघरों में फिल्म 2 अक्टूबर को दस्तक दे चुकी है दशहरे के मौके पर रिलीज़ हुई 'कांतारा 2' फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। और भारत में रिलीज़ होते ही ₹60 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई कर बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर दी है। इसी के साथ यह ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

मूवी की स्टार कास्ट:

कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन खुद ऋषभ शेट्टी ने किया है और साथ ही उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्म में उनके साथ जयराम, रुक्मिणी वसंथ और गुलशन देवैया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है। इस बार फिल्म में पौराणिक गाथाओं के मेल के साथ एक अनसुलझी रहस्यमयी कहानी भई देखने को मिलेगी।

ओपनिंग डे कलेक्शन: 

जानकारी के मुताबिक पहले दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 60 करोड़ की कमाई की जिसमें कन्नड़ में- 18 करोड़, हिंदी भाषा में- 19.5 करोड़, तमिल में- 5.25 करोड़, मलयालम भाषा में- 4.75 करोड़ और तेलुगु में- 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'सैयारा' (₹22 करोड़), 'सिकंदर' (₹26 करोड़) और 'छावा' (₹31 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों की पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
 
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि:

यह न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा के लिए बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म  'कांतारा 2' कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इससे पहले एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ 2' ने इतिहास रचकर पहले दिन ₹54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।


संबंधित समाचार