होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kanjhawala hit and run case : दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में हुआ नया खुलासा, हादसे के बाद मौके से भागी युवती की सहेली

Kanjhawala hit and run case : दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में हुआ नया खुलासा, हादसे के बाद मौके से भागी युवती की सहेली

Kanjhawala hit and run case :  देश की राजधानी में बीते दिनों हुए कंझावला हिट एंड रन केस में अब नए खुलासे हो रहे है। पुलिस को जांच में पता चला है कि स्‍कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। स्कूटी में जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं।

READ MORE : बैतूल में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर भीड़ ने जमकर मचाया हंगामा, पुलिस ने किया बल प्रयोग

पुलिस आज उसका बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने यह खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के एक CCTV फुटेज के आधार पर किया। इसमें मृतका अपनी सहेली के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। इसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर निकल जाती हैं। इस बीच, उस होटल के कर्मचारी ने बताया कि पीड़िता के साथ उसकी सहेली आई थी। दोनों ने डाक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया। इसके बाद लड़कियों के रूम गए और वहां करीब 5 मिनट तक रहे। होटल कर्मचारी ने बताया कि रूम से लड़ने की आवाज आ रही थी और एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। हमारे मैनजेर ने सभी को झगड़ा न करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए निकल गईं। वह होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं, जोकि CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को कल शाम फुटेज दे दिया गया है।

latest news Videos यहां देखें:

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार