होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kamal Nath will come to Gwalior : ग्वालियर में आज एक साथ नजर आयंगे PCC चीफ कमल नाथ और भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Kamal Nath will come to Gwalior : ग्वालियर में आज एक साथ नजर आयंगे PCC चीफ कमल नाथ और भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Kamal Nath will come to Gwalior :  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ एक ही दिन ग्वालियर में नजर आएंगे। दोनों ग्वालियर में अलग अलग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

READ MORE : दुर्ग के वायसेफ ब्रिज में लड़के-लड़कियों का रफ ड्राइविंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा चालान

मध्य प्रदेश के दो दिग्गज और विरोधी नेता का आज एक साथ ग्वालियर दौरा है जबकि साल 2018 के बाद पहली बार संयोग बना है मार्च 2020 में जब सिंधिया ने कमल नाथ सरकार को गिराया तो दोनों के बीच कड़ी टकरार बन गई है। दोनों एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते हैं। कमल नाथ सुबह 10 बजे ग्वालियर आ जाएंगे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12 बजे दिल्ली से ग्वालियर आएंगे। अब सिंधिया और कमल नाथ के एक साथ शहर में कई कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व CM कमल नाथ रविवार दोपहर बाद 3.30 बजे गांधी रोड थाटीपुर दशहरा मैदान पर रविदास जयंती पर आमसभा को संबोधित करेंगे।

READ MORE : कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने सर्किट हाउस में विधायकों के साथ ली मीटिंग

इस आयोजन को सफल बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर इंतजाम किए हैं। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उसी समय कुछ ही दूरी पर सिटी सेंटर आरोग्यधाम हॉस्पिटल व जीवाजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह दोनों कार्यक्रम इतने पास हैं कि जिला प्रशासन, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है।  


Latest News Video देखें: 

 


संबंधित समाचार