होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jolly LLB 3: Jolly LLB 3 रिलीज होने में कुछ घंटे शेष, 6 साल बाद पर्दे पर लोटी अमृता राव, एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ की हुई कमाई,

Jolly LLB 3: Jolly LLB 3 रिलीज होने में कुछ घंटे शेष, 6 साल बाद पर्दे पर लोटी अमृता राव, एडवांस बुकिंग में इतने करोड़ की हुई कमाई,

भोपाल : इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' कल यानि की 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दोनों जॉली यानि की अक्षय और अरशद अपनी अपनी वकालत के दाव पेज दिखाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और पहले ही दिन 3 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 40 हजार से ज्यादा टिकिट बुक चुके हैं। जिसको देखकर लग रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  पर धमाका करने के लिए तैयार है। 

उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मिला सबसे अध‍िक रेस्‍पॉन्‍स 

'जॉली एलएलबी 3' की एडवांस बुकिंग ट्रेंड में दिल्ली-एनसीआर के बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाजार में सबसे अध‍िक रेस्‍पॉन्‍स दिख रहा है। यह फिल्‍म फ्रेंचाइजी अपने कंटेंट के बूते दर्शकों की फेवरेट रही है। इस फिल्म का पहला पार्ट  'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी और 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में रिलीज की गई थी। 

 फिल्‍म का बजट 70 करोड़ रुपये

इतना ही नहीं इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस अमृता राव छह साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। ऐसे में यह फिल्म अमृता राव के लिए बेहद खास है। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव दोनों जॉली की पत्‍न‍ियों का किरदार निभाते हुए नजर आएँगी। फिल्‍म का बजट 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बनाती है।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म

‘जॉली एलएलबी 3’ सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी है और यह इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. इससे पहले आई दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस कहानी पर आधारित है फिल्म 

फिल्म की कहानी एक किसान और एक राजनेता के बीच जमीन विवाद पर आधारित होगी। कहानी के अलावा, फिल्म का एक और चर्चित मुद्दा लीड स्टार्स की सैलरी है। फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


संबंधित समाचार