होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JAIPUR FIRING CASE : जयपुर में एक महिला पर बाइक सवार गुंडों ने की फायरिंग, पीडिता ने की थी दुसरे धर्म में शादी

JAIPUR FIRING CASE : जयपुर में एक महिला पर बाइक सवार गुंडों ने की फायरिंग, पीडिता ने की थी दुसरे धर्म में शादी

JAIPUR FIRING CASE : राजस्थान के जयपुर में एक घटना सामने आई है जहा बुधवार सुबह अंजली नाम की एक महिला को बाइक सवार लोगो ने गोली मरकर घायल कर दिया हैं। अंजलि जयपुर के मुरलीपुरा में पल्लवी स्टूडियो के पास गली में रहती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे काम पर जाने के लिए घर से पैदल निकली थी।

READ MORE : अभिनेत्री हंशिका मोटवानी की शादी के फंक्शन हुए शुरू, परिवार वालो ने रखी माता की चौकी

घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सुबह 10.29 बजे उस पर हमला किया गया। जिससे युवती सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने उसे पहले कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। यहां ट्रॉमा सेंटर में युवती का इलाज किया जा रहा है। पीठ में गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है। अंजलि हिन्दू लड़की थी और उसने मुस्लिम लड़के से एक साल पहले  कोर्ट मैरिज किया था जिसके बाद अंजलि अपने पति के साथ खुशहाल जीवन बिता रही थी। अंजलि के पति बताते हैं की उसका बड़ा भाई  और परिवार इसके खिलाफ था।

READ MORE : मुजफ्फरनगर में एक महिला ने लिखा देश के प्रधानमंत्री को पत्र, कहा बेटी वापस दिला दो

मेरे बड़े भाई अब्दुल लतीफ और उनके साथी रियाज खान हमें परेशान कर रहे थे। सदर थाने में हमने इसकी शिकायत भी की थी।' अब्दुल ने बताया कि शादी के बाद से ही अंजलि को हत्या का डर था। कोर्ट में भी सुरक्षा को लेकर मांग की थी।

READ MORE :  मध्य प्रदेश पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया यात्रा का स्वागत


संबंधित समाचार