होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ISRO ने फिर हासिल की बड़ी सफलता, लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01

ISRO ने फिर हासिल की बड़ी सफलता, लॉन्च किया नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01

ISRO launched NVS-01: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज फिर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) ने आज सुबह 10:42 बजे NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (Sriharikota) के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया। NVS-01 उपग्रह का वजन लगभग 2,232 किलोग्राम है। इसे जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (Orbit) में लॉन्च किया गया है। एनवीएस-1 अगली पीढ़ी के एनएवीआईसी (Navic) उपग्रह का पहला उपग्रह है जिसका उद्देश्य देश की नौवहन क्षमताओं को बढ़ाना है। 

क्या है इसकी खासियत 
यह उपग्रह बेहतर स्थिति, नेविगेशन और समय के लिए देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए प्रणाली विकसित किया गया है। NavIC उपग्रहों का इस्तेमाल भूमि, हवाई और समुद्री परिवहन, जगहों से जुड़ी सेवाओं, संसाधनों की निगरानी, वैज्ञानिकों की रिसर्च इत्यादि में बहुत उपयोगी साबित होता है। साल 2022 के अक्टूबर में ISRO ने नागरिक की सुविधा और भारत की सीमाओं से लंबी यात्रा करने वाले जहाजों और फ्लाइटों द्वारा इसके उपयोग को बढ़ाने के लिए NavIC प्रणाली की योजना की घोषणा की थी।

 

 


संबंधित समाचार