होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ISLAMABAAD NEWS : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की स्थिति में सुधार, PTI कार्यकर्ताओ ने किया पाकिस्तान बंद का ऐलान

ISLAMABAAD NEWS : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की स्थिति में सुधार, PTI कार्यकर्ताओ ने किया पाकिस्तान बंद का ऐलान

ISLAMABAAD :  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के प्रमुख नेता इमरान खान ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला था। यह रैली गुजरांवाला पहुंचा। यहां वे रैली कर रहे थे। इमरान खान कुछ नेताओं के साथ कंटेनर की छत पर रैली को संबोधित करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी शाम के वक्त एक व्यक्ति ने उन पर कई फायर किए।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में मिला "फीटस इन फीटू" केस, 23 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकलने वाला दुनिया का पहला मामला

जिसके बाद उनको पैरो में गोलिया लगी थी। जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुयी थी और उनका उपचार शौकत खानम हॉस्पिटल में चल रहा था डॉ. फैजल सुल्तान ने उनका ओपरेसन कर गोलियों को निकाला है। जिससे अब उनकी सेहत में सुधार हैं ऑपरेशन डेढ़ घंटे चला। पैर में गोली के कुछ टुकड़े फंसे हुए थे, जिन्हें निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुरे देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' आज बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज

PTI के कार्यकर्ता जगह जगह प्रदर्शन पर उतर आये हैं, सड़कें जामकर मार्च करते नजर आये हैं। पाकिस्तान में हुए इस जानलेवा हमले के बाद PTI के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान बंद का ऐलान किया हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सभी सदस्य इस घटना के बाद उग्र आन्दोलन कर रहे हैं।         

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में मिला "फीटस इन फीटू" केस, 23 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकलने वाला दुनिया का पहला मामला

 


संबंधित समाचार