होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रणवीर सिंह नहीं बना रहे शिवा ट्रिलॉजी पर फिल्म? अमीश त्रिपाठी ने बताई सच्चाई...

रणवीर सिंह नहीं बना रहे शिवा ट्रिलॉजी पर फिल्म? अमीश त्रिपाठी ने बताई सच्चाई...

The Immortals of Meluha: अमीश त्रिपाठी की चर्चित शिवा ट्रिलॉजी को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में कई तरह की खबरें सामने आईं। दावा किया जा रहा था कि रणवीर सिंह ने शिवा ट्रिलॉजी की पहली किताब The Immortals of Meluha के फिल्म राइट्स भारी रकम देकर खरीद लिए हैं और वह इस पर बिग बजट फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अब खुद अमीश त्रिपाठी ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।

अमीश त्रिपाठी बोले- राइट्स अभी भी मेरे पास हैं

एक बातचीत के दौरान अमीश त्रिपाठी ने साफ कहा कि उन्हें ऐसी किसी डील की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह इस समय यूनाइटेड किंगडम में हैं और सुबह से उन्हें इस खबर को लेकर कई मैसेज मिल रहे हैं। लेखक के मुताबिक, ‘यह खबर सही नहीं है और किसी के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया गया है।’ इस बयान के बाद रणवीर सिंह के फिल्म बनाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

क्या कहा जा रहा था रिपोर्ट्स में?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद अब शिवा ट्रिलॉजी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आने वाले थे। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा और इसकी शूटिंग साल 2028 में शुरू हो सकती है। हालांकि अमीश त्रिपाठी के बयान के बाद इन सभी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है शिवा ट्रिलॉजी की खासियत?

अमीश त्रिपाठी की शिवा ट्रिलॉजी भारत की सबसे लोकप्रिय पौराणिक फिक्शन सीरीज में गिनी जाती है। इस सीरीज में तीन किताबें The Immortals of Meluha, The Secret of the Nagas,The Oath of the Vayuputras शामिल हैं, पहली किताब ‘The Immortals of Meluha’ की कहानी सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें भगवान शिव को एक आम इंसान के रूप में दिखाया गया है, जो अपने कर्मों और संघर्षों से महादेव बनते हैं। यही अनोखा अंदाज इस सीरीज को पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है।

फिलहाल नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा

अब तक ना तो रणवीर सिंह की तरफ से और ना ही अमीश त्रिपाठी की ओर से किसी फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल ‘The Immortals of Meluha’ पर फिल्म बनने की खबर केवल अफवाह साबित हुई है।


संबंधित समाचार