नई दिल्ली: Indian Premier League (IPL) 2026 का पहला हफ्ता जहां रोमांच और बड़े उलटफेरों से भरा रहा, वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। करोड़ों की कीमत में खरीदे गए ये स्टार खिलाड़ी अब तक अपनी टीमों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। नई प्रतिभाओं के उभरने के बीच इन बड़े नामों की खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए चिंता का विषय बन गई है। आइए जानते हैं
IPL 2026 के पहले हफ्ते के 5 सबसे बड़े फ्लॉप खिलाड़ी:
1. Arshdeep Singh - लय से भटके PBKS के स्टार
गेंदबाज पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब तक काफी महंगे साबित हुए हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ: 4 ओवर, 42 रन, 0 विकेट, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ: 4 ओवर, 41 रन, 0 विकेट इतना ही नहीं, उन्होंने एक मैच में 11 गेंदों का ओवर डालकर अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया।
2. Sanju Samson - CSK के लिए सिरदर्द
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। 3 मैच: 6, 7 और 9 रन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन की यह फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है।
3. Cameron Green - महंगे खिलाड़ी, योगदान कम
कोलकाता नाइट राइडर्स के इस ऑलराउंडर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन गेंदबाजी चोट के कारण नहीं कर पाए 18 रन और 2 रन उनका प्रदर्शन अब तक टीम के लिए निराशाजनक रहा है।
4. KL Rahul - अनुभव के बावजूद फ्लॉप
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला पूरी तरह शांत रहा है। 2 पारियां: 0 और 1 रन टीम को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती मैचों में वह नाकाम रहे।
5. Varun Chakravarthy - मिस्ट्री स्पिन का नहीं चला जादू
कोलकाता के इस मिस्ट्री स्पिनर की गेंदबाजी भी फीकी रही है, MI के खिलाफ 4 ओवर, 48 रन, SRH के खिलाफ 2 ओवर, 31 रन उनकी लाइन और लेंथ में निरंतरता की कमी साफ नजर आई।
इन खिलाड़ियों के पास वापसी का पूरा मौका
IPL 2026 अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए इन खिलाड़ियों के पास वापसी का पूरा मौका है। लेकिन अगर उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा, तो टीम कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इन स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म उनकी टीमों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।