IB Recruitment 2025 : युवाओं के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो का हिस्सा बनने का गोल्डन चांस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 28 सितंबर है। इच्छुक और योग उम्मीदवार जो भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते है वे गृहमंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है। कुल 455 रिक्तियों पर भर्ती होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करे।
कुल वैकेंसी- 455
जनरल कैटेगरी-219 EWS कैटेगरी- 46 ओबीसी कैटेगरी-90 एससी कैटेगरी-51 एसटी कैटेगरी-49
योग्यता
उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए. उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना चाहिए. ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद एक साल ड्राइविंग का अनुभव. जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे, उसी राज्य का निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा
सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट पद के लिए उम्र सीमा 18 से 27 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
सैलरी
21,700- 69,100 हजार तक प्रति माह सैलरी मिलेगी
आवेदन शुल्क
जनरल, इडब्लूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है.