
INH Knowledge : आज की दुनिया में आमतौर पर हम ऐसे कई शब्दों का इस्तेमाल बोलचाल की भाषा में करते है, जिनका हमे सही अर्थ यानी उन शब्दों का असली मतलब नहीं पता होता है। जैसे की औरत शब्द को ही ले लीजिए। औरत शब्द को हम सामान्य भाषा में प्रयोग करते है, औरत शब्द का असली मतलब क्या है? यह बहुत ही कम लोगों को पता है, लेकिन अगर आपको सही मतलब बता दिया जाए तो आपको शर्म आ जाएगी।
क्या है सही मतलब?
जी हां औरत शब्द का इस्तेमाल भारत में महिला को संबोधित करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस शब्द को हमारे देश में सदियों से लिया जा रहा है, लेकिन आप सोच रहे होंगे की आखिर जिस शब्द को हम कई सालों से ले रहे है उसका आखिरकार सही मतलब क्या है तो आइए आपको बताते है।
जान जाएंगे तो आएगी शर्म
औरत शब्द का सही मतलब जानकार आप हैरान हो जाएंगे, जब आपको औरत शब्द का सही अर्थ मालूम चलेगा तो आप इसे भूलकर भी कभी अपनी जुबां पर नही लांएगे। अगर बोलेंगे तो भी पहले दस बार सोचेंगे। दरअसल, औरत शब्द हिंदी में फारसी, अरबी भाषा से आया है। अरबी में औरत शब्द का मतलब होता है महिला का गुप्तांग। जी हां अरबी में महिला की पहचान उसका गुप्तांग होता है। गुप्तांग शब्द के चलते समय समय पर औरत शब्द का विरोध होता आया है। भारत में भी कई बार हिंदी भाषा में औरत शब्द का प्रयोग करने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।