होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बलौदा बाजार में 21 मार्च को INH Haribhoomi जिला संवाद 2026: विकास और जनसमस्याओं पर होगा बड़ा मंथन...

बलौदा बाजार में 21 मार्च को INH Haribhoomi जिला संवाद 2026: विकास और जनसमस्याओं पर होगा बड़ा मंथन...

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आईएनएच-हरिभूमि  द्वारा ‘जिला संवाद 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 मार्च को सुबह 11 बजे बलौदा बाजार के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस संवाद में जिले में हुए विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की स्थिति और आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में आईएनएच-हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगे।

जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष मौजूदगी:

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी चर्चा में भाग लेंगे। इनमें राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाटापारा विधायक इंदर साव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे शामिल हैं। इसके साथ ही नगर पालिका भाटापारा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नगर पालिका परिषद बलौदा बाजार अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे मौजूद:

जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इनमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और डीएफओ गणवीर धम्मशील शामिल हैं। इसके अलावा व्यापार, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं, जो अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को मंच के माध्यम से साझा करेंगे।

विकास और जनसमस्याओं पर होगा मंथन:

‘जिला संवाद 2026’ के दौरान जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही जिले की प्रमुख समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए ठोस सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से आईएनएच-हरिभूमि का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि जिले के विकास को लेकर सकारात्मक पहल और ठोस दिशा तय की जा सके।






संबंधित समाचार