होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

2nd Malkhamb Championship 2023 में भारतीय महिला और पुरूष खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक, विजेता में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी शामिल 

2nd Malkhamb Championship 2023 में भारतीय महिला और पुरूष खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक, विजेता में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी शामिल 

2nd Malkhamb Championship 2023: द्वितीय मलखंब चैंपियनशिप 2023 भूटान में 9 मई से 12 मई के दौरान आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में डॉ. राजकुमार शर्मा भारत के कोच रहे। इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला और पुरूष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि, भारतीय मलखंब दल में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी संतोष सोरी, संताय पोटाई और जयंती कचलाम भी शामिल हैं।

20 देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया था भाग: 

उल्लेखनीय है कि, विश्व मलखंब प्रतियोगिता में अमेरीका, जापान, जर्मनी, नेपाल, यूरोप, बहरीन, ब्राजील, वियतनाम, फ्रांस और साउथ अफ्रीका सहित लगभग 20 देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें भारत प्रथम, अमेरिका द्वितीय और नेपाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं भारतीय टीम के महिला और पुरूष टीम के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

कोच और खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई :

भारत के कोच डा.राजकुमार शर्मा और तकनीकी अधिकारी मनोज प्रसाद के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में 10 दिवसीय इंडिया कैंप माधव सेवा न्यास उज्जैन में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में भारतीय मलखंब दल को कड़ा प्रशिक्षण और अभ्यास कराया गया। उनकी और खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई और उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इस चैम्पियनशिप को अपने नाम पर कर लिया। 

READ MORE: भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का आज बिलासपुर दौरा, देंगे कई महत्वपूर्ण सौगात

सभी ने दी शुभकामनाएं:

 खिलाड़ियों के मलखंब दल चैम्पियनशिप जीतने पर बिलासपुर सांसद अरूण साव, खेल मंत्री उमेश पटेल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, खेल संचालक स्वेता सिन्हा, छत्तीसगढ़ मलखंब संरक्षक अनिल टाह, अध्यक्ष संघ प्रेमचंद शुक्ला, महासचिव भारतीय मलखंब फेडरेशन धरमवीर सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय, राजेंद्र पठानिया,विपीन पठानिया, परमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंब संघ विरेन्द्र तिवारी, पुष्कर दिनकर, कृष्णा यादव, दिगम्बर राय, आसाम, राजेंद्र शर्मा, राहुल चौकसी, आदि ने शुभकामनाएं दी है।

READ MORE: कर्नाटक में कांग्रेस ने ही मारी बाज़ी, बीजेपी ने मानीं हार


संबंधित समाचार