होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IND vs ENG ODI Series 2026: कोहली की वापसी तय, राणा और बुमराह को मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम घोषित

IND vs ENG ODI Series 2026: कोहली की वापसी तय, राणा और बुमराह को मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम घोषित

IND vs ENG ODI Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2026 में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में शामिल किया है, हालांकि उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगा। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से उबरकर टीम में लौट आए हैं। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है। उन्हें हालिया अफगानिस्तान सीरीज के दौरान आराम दिया गया था। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था।

हार्दिक की गैरमौजूदगी में नीतीश रेड्डी को मौका

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए रेड्डी पर भरोसा जताया है।

गुरनूर बराड़ को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

अफगानिस्तान सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है। बराड़ ने अपनी पहली वनडे सीरीज में तीन मैचों में सात विकेट लेकर प्रभावित किया था। हालांकि युवा स्पिनर हर्ष दुबे को इस बार टीम में जगह नहीं मिली।

कब और कहां खेले जाएंगे वनडे मुकाबले?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी।

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे: 14 जुलाई, एजबेस्टन
दूसरा वनडे: 16 जुलाई, सोफिया गार्डन्स
तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स

इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़। विराट कोहली का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम जून के अंतिम सप्ताह में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई के अनुसार, वह आईपीएल 2026 के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल रिहैब प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टी20 टीम

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। हाल ही में उन्हें टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।


संबंधित समाचार