होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 मैनेजर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया...

Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 मैनेजर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस और आवेदन प्रक्रिया...

Indian Bank SO Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Indian Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

किन विभागों में होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत निम्न विभागों में  आईटी (IT), क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर (HR), मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर  पद भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है:
IT पद: BE/BTech (CS/IT/ECE), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल
फाइनेंस/क्रेडिट: MBA (Finance), CA, ICWA या CFA
CA पद: ICAI की मेंबरशिप अनिवार्य
सिक्योरिटी: ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में 5 साल का अनुभव
सिविल इंजीनियर: BE Civil में कम से कम 60% अंक
आर्किटेक्ट: B.Arch + CoA रजिस्ट्रेशन

आवेदन शुल्क (Application Fee)

SC/ST/PwD: ₹175
General/OBC/EWS: ₹1000
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI) से शुल्क जमा कर सकते हैं।

प्रोबेशन और बॉन्ड की शर्त

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की प्रोबेशन अवधि से गुजरना होगा।
बॉन्ड राशि:
स्केल I: ₹2 लाख
स्केल II & III: ₹3 लाख
अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड राशि के साथ अन्य खर्च भी चुकाने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

Indian Bank SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. “Careers/Recruitment” सेक्शन खोलें, “Specialist Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें, New Registration करें, आवेदन फॉर्म भरें. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट लें।

महत्वपूर्ण जानकारी (Key Highlights)
कुल पद: 350
पोस्ट: Manager, Senior Manager, Assistant Manager
आवेदन मोड: ऑनलाइन
जॉब लोकेशन: पूरे भारत में

सेक्टर: बैंकिंग

Indian Bank की यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका है। अलग-अलग प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए इसमें अच्छे अवसर मौजूद हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। 


संबंधित समाचार