होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक ने युवाओं के लिए 1500 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक ने युवाओं के लिए 1500 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

BANK JOB 2026: युवाओं के लिए इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो चुके है और 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। यह अप्रेंटिस प्रोग्राम देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध होगा। 

योग्यता

मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थी ने 1 अप्रैल, 2022 से 1 नवंबर, 2026 के बीच स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की हो. अंतिम परिणाम 1 नवंबर, 2026 तक घोषित होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

स्टाइपेंड

मेट्रो एवं शहरी शाखाओं में अप्रेंटिस के लिए 15,000 रुपये प्रतिमाह और ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी शाखाओं में ट्रेनिंग के लिए 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जायेगा

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी NCL और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को 175 रुपये+जीएसटी का भुगतान फीस के तौर पर करना होगा।

 


संबंधित समाचार