
Indian Army Day 2023 : भारतीय थल सेना (Indian Army) आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है. देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है. आजादी के बाद पहली बार भारतीय सेना दिवस बेंगलुरु में मनाया जा रहा है. बता दें अब तक यह आयोजन राजधानी दिल्ली की छावनी में आयोजित किया जाता रहा है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नमन:
Indian Army Day 2023 : थल सेना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जवानों को नमन किया. उन्होंने ट्विट कर कहा "सेना दिवस पर, आइए याद करें भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत कहानियाँ! उन्होंने हमेशा वीरता और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है और आपदाओं के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी वीर जवानों और उनके परिवारों को नमन करती हूं।"
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं:
Indian Army Day 2023 : इस अवसर पर पीएम मोदी ने सेना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि , "मैं सभी सैन्य कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हमेशा हमारे जवानों का आभारी रहेगा। उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।
READ MORE: ANAND MAHINDRA ने शेयर किया चलता-फिरता घर का विडियो, आप भी देखें...
latest news video यहाँ देखें: