होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2027: ऑनलाइन पंजीयन शुरू, जानें CEE परीक्षा तिथि और छत्तीसगढ़ में संभावित पद...

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2027: ऑनलाइन पंजीयन शुरू, जानें CEE परीक्षा तिथि और छत्तीसगढ़ में संभावित पद...

रायपुर। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जुलाई-अगस्त 2026 में होगी CEE परीक्षा:

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। छत्तीसगढ़ में बढ़ती रुचि, पदों में संभावित वृद्धि पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के युवाओं में अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है  वर्ष 2023-24: 14,153 पंजीयन, 895 पद आवंटित, वर्ष 2024-25: 19,355 पंजीयन, 731 पद आवंटित, वर्ष 2025-26: 28,547 युवाओं ने पंजीयन कराया है, इस बार अनुमान है कि छत्तीसगढ़ को लगभग 1100 से 1300 पद मिल सकते हैं। हालांकि अंतिम पद संख्या सेना मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:

आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
‘Agniveer Recruitment 2027’ लिंक पर क्लिक करें।
नए यूजर के रूप में पंजीयन करें या लॉगिन करें।
मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

क्या है अग्निवीर योजना?

अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना में चार वर्ष के लिए सेवा का अवसर दिया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, भत्ते और सेवा निधि पैकेज का लाभ मिलता है। सेवा अवधि पूर्ण होने के बाद चयनित प्रतिशत अभ्यर्थियों को नियमित कैडर में शामिल किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

 
छत्तीसगढ़ सहित देशभर के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन कर तैयारी शुरू कर दें ताकि भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना साकार किया जा सके। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 और CEE परीक्षा संभावित तिथि जुलाई-अगस्त 2026 तक है।


संबंधित समाचार