होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, इस दिन PM MODI दिखाएंगे हरी झंडी, किराया तय

Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, इस दिन PM MODI दिखाएंगे हरी झंडी, किराया तय

भोपाल : देश की फास्टस ट्रेन में से एक वंदे भारत वैसे तो कई राज्यों के लिए चलाई जा रहे है। लेकिन अब जल्द ही सरकार द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी संचालन शुरू किया जायेगा। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन फ़िलहाल कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी 17 या 18 जनवरी 2026 को करेंगे। 

सफर करने के लिए किराया तय

बता दें कि भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट के एलान के साथ ही किराया भी जारी कर दिया है। इस ट्रेन में 3AC में सफर करने के लिए किराया 2,300 रुपये रखा गया है, जिसमें यात्रियों को खाना भी मिलेगा। तो वही  2AC में सफर करने वाले यात्री के लिए किराया 3,000 रुपये और 1AC का किराया 3,600 रुपये रखा गया है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच की होगी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच की होगी। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के कोच शामिल किए गए हैं। इस ट्रेन में 11 थर्ड एसी, चार सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच होंगे। कुल मिलाकर ट्रेन में 823 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट दिया गया है, जिसमें हाथ धोने के लिए नलों में सेंसर लगे हैं। इस वॉशरूम में क्लीनिंग के लिए भी बेहतर सुविधा दी गई है।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में थर्ड एसी कोचों की संख्या ज्यादा रखी गई है, ताकि अधिक लोग किफायती किराए में सफर कर सकें।


 


संबंधित समाचार