IND vs WI 1st Test Day 1: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानि गुरुवार, 2 अक्टूबर से 2 टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसमें टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी चुनी। जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। दरअसल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से वेस्टइंडीज 162 रनों पर ढेर हो गई।
इस खिलाड़ी ने खेली शानदार पारी:
इसके जवाब में 2 विकेट खोकर भारत ने 121 रन बना लिए, जिसमें केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। भारत दिन का खेल खत्म होने पर 41 रनों से पीछे था, लेकिन टीम अपनी मजबूत स्थिति में नजर आई है। पहले भारत की शुरुआत धीमी रही लेकिन धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दिन का खेल खत्म होने तक राहुल अपना 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाकर आउट हुए, शुभमन गिल 18 रन पर नाबाद हैं। और साई सुदर्शन केवल 7 रन ही बना पाए।
वेस्टइंडीज टीम का प्रदर्शन :
सिराज-बुमराह का जलवा वहीं बल्लेबाजी शुरुआत से ही वेस्टइंडीज की टीम लड़खड़ा गई। विपक्षी कप्तान रोस्टन चेस की कप्तानी वाली टीम को सिराज ने 4 विकेट झटककर धूल चटा दी, और 3 शिकार कर बुमराह ने अपना धारदार प्रदर्शन किया। जिससे वेस्टइंडीज टीम जस्टिन ग्रीव्स 32 रन की पारी खेल पाए।
IND vs WI 1st Test Day Highlights :
वेस्टइंडीज (44.1 ओवर में) 162 रन पर ऑल आउट
बुमराह (3/42) और सिराज (4/40) सबसे सफल गेंदबाज
भारत 121/2 रन, सिर्फ 41 रन पीछे रहे।
केएल राहुल ने फिफ्टी (53*) नाबाद पारी खेली।