होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IND-W vs SA-W Final: मंधाना-शेफाली की शानदार शुरुआत, भारत का रन 50 के पार, इतिहास रचने की ओर अग्रसर टीम इंडिया...

IND-W vs SA-W Final: मंधाना-शेफाली की शानदार शुरुआत, भारत का रन 50 के पार, इतिहास रचने की ओर अग्रसर टीम इंडिया...

IND-W vs SA-W Live Score Final 2025: डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में आज भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और मैच 4:30 बजे शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जबकि टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही है।

भारत की जोड़ी ने दिलाई तेज शुरुआत:

टीम इंडिया की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा  ने पावरप्ले में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। दोनों बल्लेबाज बाउंड्री की बरसात कर रही हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिला चुकी हैं।

इतिहास रचने की राह पर टीम इंडिया:

टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही है और भारतीय दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार हरमनप्रीत एंड कंपनी देश को पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप दिलाएगी। स्मृति और शेफाली की जोड़ी आज भारत के लिए इतिहास रचने की राह खोल चुकी है।

 भारत की प्लेइंग XI:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI:

लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डीक्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

 भारत के पास सुनहरा मौका:

भारतीय महिला टीम तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। 2005 और 2017 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत इतिहास रचने के करीब है, क्योंकि अगर यह मैच जीता तो भारत पहली बार विश्व चैंपियन बनेगा।
वहीं साउथ अफ्रीका महिला टीम पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है।

IND-W vs SA-W हेड टू हेड (ODI)

1997 से 2025 के बीच दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं।

भारत: 20 जीत

साउथ अफ्रीका: 13 जीत

बेनतीजा: 1

अब तक के महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता:

वर्ष    विजेता टीम    फाइनल मुकाबला    स्थान

1973    इंग्लैंड    ऑस्ट्रेलिया को हराया    इंग्लैंड
1978    ऑस्ट्रेलिया    इंग्लैंड को हराया    भारत
1982    ऑस्ट्रेलिया    इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया    क्राइस्टचर्च
1988    ऑस्ट्रेलिया    इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया    मेलबर्न
1993    इंग्लैंड    न्यूजीलैंड को 67 रन से हराया    लॉर्ड्स
1997    ऑस्ट्रेलिया    न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया    कोलकाता
2000    न्यूजीलैंड    ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हराया    लिंकन
2005    ऑस्ट्रेलिया    भारत को 98 रन से हराया    सुपरस्पोर्ट पार्क
2009    इंग्लैंड    न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया    नॉर्थ सिडनी
2013    ऑस्ट्रेलिया    वेस्टइंडीज को 114 रन से हराया    ब्रेबॉर्न, मुंबई
2017    इंग्लैंड    भारत को 9 रन से हराया    लॉर्ड्स
2022    ऑस्ट्रेलिया    इंग्लैंड को 71 रन से हराया    क्राइस्टचर्च


भारत का पूरा स्क्वॉड:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वॉड:

लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नादिन डिक्लर्क, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे, कराबो मेसो . 


संबंधित समाचार