होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IND vs PAK Asia Cup: भारत ने PCB अध्यक्ष मोहसिन का किया बायकॉट, जीत के बाद ट्रॉफी लेने दे किया इंकार...

IND vs PAK Asia Cup: भारत ने PCB अध्यक्ष मोहसिन का किया बायकॉट, जीत के बाद ट्रॉफी लेने दे किया इंकार...

Asia Cup 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का रविवार को फाइनल हुआ। भारत ने इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। वहीं भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का बहिष्कार भी किया है। दरअसल भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीतने के बाद भी एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। बता दें कि, नकवी देश के क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष के साथ साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान से जुड़ी हर चीज का भारतीय टीम ने बहिष्कार कर दिया, और पाकिस्तानी के हाथों से टी इंडिया का ट्रॉफी न लेना ये बहिष्कार इसी का एक हिस्सा है।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार:

इन सब के अलावा मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को प्रेजेंटेशन सेरेमनी के आयोजन में देरी होने की वजह से अपनी फ्लाइट पकड़ने के कारण समारोह छोड़ना पड़ा था। बता दें कि, एसीसी से प्रेजेंटेशन कर रहे कमेंटेटर साइमन डूल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि अपने पुरस्कार भारतीय टीम नहीं लेगी, और पूरे प्रेजेंटेशन सेरेमनी का भारतीय टीम ने बहिष्कार किया। जिसके बाद केवल अपने व्यक्तिगत सम्मान लेने के लिए तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ही मंच पर गए।

भारतीय टीम का विरोध:

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक विशेष रूप से भारतीय टीम प्रबंधन ने पूछा था कि विजेताओं को ट्रॉफी प्रस्तुत कौन करने वाला है। ये बाद जब यह स्पष्ट  हुआ कि नकवी ही ट्रॉफी देंगे, तो भारतीय टीम ने इसका विरोध करने का फैसला कर लिया। नकवी जैसे ही प्रेजेंटेशन स्टेज पर आए, स्टैंड में मौजूद भारतीय प्रशंसकों ने उनका विरोध कर 'भारत माता की जय' का नारा शुरू कर दिया। मोहसिन नकवी सूचित किया गया कि, उनके मंच पर आने के बाद अगर उन्होंने भारतीय टीम को ट्रॉफी देने की कोशिश की, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेगी। इसके अलावा उन्होंने एक आधिकारिक विरोध भी दर्ज कराया है।

इस वजह से किया बहिष्कार:

जानकारी के मुताबिक नकवी स्टेज पर इंतजार कर रहे थे, तभी आयोजकों में से किसी ने उस दौरान अचानक ट्रॉफी को ड्रेसिंग रूम में ले लिया। दरअसल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के तीनों मैचों में हाथ मिलाने से परहेज किया था और टॉस से पहले की फोटो शूट से  भी बचे थे। जो  स्पष्ट संदेश था कि, ACC अध्यक्ष से वह ट्रॉफी स्वीकार नहीं करने वाले हैं। बता दें कि,  हाल ही में ही नकवी में भारत के खिलाफ राजनीतिक बयान दिया था, जिसे भी इस  बहिष्कार का कारण माना जा रहा है।


संबंधित समाचार