छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बार फिर पेशाब कांड का मामला सामने आया है। जहां ससुराल पक्ष ने पहले दामाद के साथ मारपीट की, फिर चेहरे पर पेशाब कर गन्दी गंदी गालियां दी। इतना ही नहीं इसके बाद ससुराल वाले ने पीड़ित की पत्नी का अपरहण कर लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से कर इंसाफ की गुहार लगाई।
भीमकुंड के पास जंगल में की गई मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर जिले के शाहगढ़ निवासी भूपेंद्र आठिया (26 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2025 को पार्वती पटेल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब 25 अप्रैल 2026 को यह जोड़ा अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने सागर आया था। आरोप है कि इसी दौरान पीडि़त के ससुर सुखदीन पटेल ने उन्हें फोन कर घर बुलाया। जब 27 अप्रैल को दामाद बाबू ससुर के घर पहुंचे तो घर वाले उन्हें भीमकुंड घूमने के बहाने बाहर ले गए और इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर किया अपमानित
पीड़ित का आरोप है कि इस घटना मे ससुर, सास, साले पवन और अरविंद पटेल, चाचा बल्लू पटेल और दो अन्य अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि सभी ने पहले हाथ-पैर बाँध दिए और कई घंटों तक उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद चेहरे पर पेशाब किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। साथ ही 20,000 रुपये नकद और मोबाइल भी छीन ले गए।
पत्नी को ससुराल वालों के चंगुल से छुड़वाने की मांग
पीड़िता ने बताया कि वो रात भर जंगल में छिपा रहा और अगली सुबह ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुँचा और प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर पत्नी को ससुराल वालों के चंगुल से छुड़वाने की मांग की। भूपेंद्र आठिया का कहना है कि उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार इसलिए किया गया। क्योकि वो अनुसूचित जाति का है। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मंग की है।