होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MI vs LSG IPL 2026: मुंबई इंडियंस की दमदार जीत, रोहित-रिकेल्टन की तूफानी फिफ्टी से 6 विकेट से रौंदा लखनऊ

MI vs LSG IPL 2026: मुंबई इंडियंस की दमदार जीत, रोहित-रिकेल्टन की तूफानी फिफ्टी से 6 विकेट से रौंदा लखनऊ

MI vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर यह जीत हासिल की।

रोहित शर्मा और रिकेल्टन की तूफानी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।रिकेल्टन ने 83 रन की तेज पारी खेली, रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 84 रन ठोके, रोहित के बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के निकले, इन दोनों की बल्लेबाजी ने लखनऊ के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

लखनऊ की पारी: पूरन का तूफान, फिर लड़खड़ाई टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 228 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। मिचेल मार्श, एडन मार्करम और हिम्मत सिंह ने भी उपयोगी योगदान दिया हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद टीम बड़े स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई।

मैच का टर्निंग पॉइंट

मुंबई की जीत की सबसे बड़ी वजह रही रोहित-रिकेल्टन की ओपनिंग पार्टनरशिप। इसी साझेदारी ने 229 रन के लक्ष्य को आसान बना दिया।

दोनों टीमों का सीजन प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस: 9 मैच में सिर्फ 2 जीत, प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स:लगातार हार से जूझती टीम, दबाव में प्रदर्शन कर रही है।
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा था, लेकिन मुंबई ने बाजी मार ली।

पिच रिपोर्ट – वानखेड़े स्टेडियम

Wankhede Stadium की रेड-सॉइल पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई। यहां एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस: 2 जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स: 6 जीत
इस जीत के बावजूद कुल रिकॉर्ड में लखनऊ अब भी आगे है।


संबंधित समाचार