होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गर्मी से मिलेगी राहत, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले पहुंचा मानसून- आज यहां पर होगी बारिश

गर्मी से मिलेगी राहत, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले पहुंचा मानसून- आज यहां पर होगी बारिश

Mausam Ki Jankari: देशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अंडमान सागर (Andaman Sea) और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में मानसून पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मानसून के केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी (IMD) की माने तो मानसून आने वाले 48 घंटों में पूरे अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूहों, मध्यपूर्व बंगाल की खाड़ी में छा जाएगा। इसी सभी जगहों पर मानसून 22 मई को एक्टिव होता है। लेकिन इस वर्ष 6 दिन पहले ही एक्टिव हो गया है। मानसून इस बार केरल में भी 5 दिन पहले पहुंच सकता है।

दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्के बादलों के आसार

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज धूल भरी आंधी और आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। यही कारण है कि आज दिल्लीवासियों को लू से राहत मिल सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों को भी लू से राहत मिलने की आशंका है। इन सब के अलावा आने वाले 24 घंटों में केरल, पूर्वोत्तर राज्यों एवं उत्तर के पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह की तरफ बढ़ गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार 120 दिन यानी 4 महीने के बारिश हो सकते है। जो मुख्य रूप से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। आईएमडी ने अनुसार, मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। बता दें कि बीते दिनों आईएम ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया था।
 


संबंधित समाचार