होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

creativity check करना चाहते हैं तो करें ये 4 मिनट का टेस्ट, किसमें है आपका इन्ट्रेस्ट जानने का अच्छा तरीका

creativity check करना चाहते हैं तो करें ये 4 मिनट का टेस्ट, किसमें है आपका इन्ट्रेस्ट जानने का अच्छा तरीका

creativity check: हर किसी के में एक टैलेंट होता है पर जरूरी नहीं कि तो उसे पहचानता हो अगर आपको अपनी रचनात्मक सोच मतलब अपनी क्रिएटिविटी के बारे में जनना है तो वैज्ञानिकों ने बहुत ही अछे तरीके ढूंढे हैं जिनसे हम चेक कर सकते हैं. वैज्ञानिकों ने एक टेस्ट खोजा है जिसका नाम डाइवर्जेंट एसोसिएशन टास्क यानी DAT है.  हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक जे ओल्सन कहते हैं- DAT टेस्ट अपने आप में पूर्ण नहीं है, लेकिन किसी की क्रिएटिविटी का स्तर जानने के लिए अब तक अपनाए जा रहे दो प्रमुख तरीकों से बहुत बेहतर है। मनोवैज्ञानिकों ने इस टास्क को ८९१४ लोगों पर करके देखा है. 

अब जानते हैं उन तरीकों के बारे में जिनसे क्रिएटिविटी का स्तर नाप सके: 

असमानता जरूरी: 
डाइवर्जेंट एसोसिएशन टास्क यानि DAT में व्यक्ति को 10 संज्ञावाची शब्द लिखने को कहा जाता है।  तौर पर कुत्ता और किताब लिखने वाले कुत्ता-बिल्ली लिखने वालों से ज्यादा क्रिएटिव होंगे, क्योंकि बिल्ली और कुत्ता मिलते-जुलते शब्द हैं, लेकिन कुत्ता व किताब का मेल नहीं है। 10 शब्द एक-दूसरे से जितने गहरे अर्थ वाले व असामान्य होंगे, व्यक्ति उतना ही क्रिएटिव होगा।
वस्तु के अधिकतम इस्तेमाल बताने होंगे: 
क्रिएटिविटी का स्तर नापने के लिए अल्टरनेटिव यूजेज टास्क प्रणाली में कोई वस्तु दी जाती है। यह कुछ भी हो सकती है, ईंट, झाड़ू, रिक्शा, पानी, लोटा या और कुछ। उसके बाद आपको इसके अधिकतम इस्तेमाल बताने होते हैं। आप उस वस्तु के जितने ज्यादा इस्तेमाल सोच सकते हैं, आप उतने ज्यादा क्रिएटिव माने जाते हैं। 
ब्रिज द एसोसिएटिव गैप टास्क करें: 
क्रिएटिविटी स्तर नापने का तीसरा तरीका ब्रिज द एसोसिएटिव गैप टास्क है। इसमें गैप भरना होता है। भारतीय सेना के SSB टेस्ट के दौरान सबसे पहले क्रिएटिविटी टेस्ट इसी प्रणाली से किया जाता है। इसमें तस्वीरें दिखाई जाती हैं। उन तस्वीरों को जोड़कर एक कहानी तैयार करनी होती है। इस कहानी से आपकी रचनाशीलता और सोचने की शक्ति का पता चलता है। 


संबंधित समाचार