होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Constipation remedies: कब्ज की समस्या से है परेशान, तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Constipation remedies: कब्ज की समस्या से है परेशान, तो करें ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्थी लाइफ स्टाइल मैंटेन करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बाहर का तला भुना और मसालेदार खाने से इसका सीधा असर हमरे पाचन में पड़ता है। जिसकी वजह से कब्ज, गैस सहित कई तरह की समस्या होने लगती है। जो की आम बात है। लेकिन कभी कभी ये समस्या इतनी बड़ी हो जाती है कि लोगो का मल त्याग करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं। तो हम आपको कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे है। जिन्हे करने से आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो चलिए जानते है उन तरीकों के बारे में ,,,,,

कब्ज से राहत पहुंचाए पानी और फाइबर 

अगर आप कब्ज की समस्या से ग्रषित है तो आपको बहुत ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे मल त्याग करने में आसानी होगी। इसके साथ ही आप फाइबर का सेवन कर सकते है। फाइबर आपके बाउल को नर्म बनाने का काम करता है। इसलिए एक महिला को एक दिन में औसतन 25 ग्राम और पुरुष को 30 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। 

कब्ज से त्रिफला दिलाए राहत

त्रिफला को आप कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. कब्ज को दूर भगाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल बेहतर होता हैं. असल में त्रिफला हरड, बेहड और आंवला से मिलकर बनता है. यह तीनों ही कब्ज से राहत के लिए बेहद फायदेमंद है. 

अलसी के बीच

रात में सोने से पहले एक कप पानी में चम्मच अलसी के बीच उबाल लें. इसे गर्म-गर्म पी लें. यह काफी हद तक कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करेगा. 

अदरक वाली चाय

अदरक वाली चाय भी कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. आपको बस रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय लेनी है. इसें जरा सा कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल डाल कर लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है. कैस्टर ऑयल हल्का लेक्सेटिव होता है जो कब्ज में मददगार है. 


संबंधित समाचार