होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IDBI Bank Recruitment 2026: 1300 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा...

IDBI Bank Recruitment 2026: 1300 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा...

IDBI Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के लिए योग्यता:

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड ‘O’) पद के लिए उम्मीदवार के पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। न्यूनतम अंक सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 60% अंक,एससी / एसटी / PwBD – 55% अंक महत्वपूर्ण है, ऐसे में केवल डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे।इसके साथ ही इसके पद के लिए न्यूनतम आयु – 20 वर्ष, अधिकतम आयु – 25 वर्ष, आयु की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।

असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए योग्यता:

असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। आवश्यक अनुभव उम्मीदवार के पास निम्न में से किसी बैंक में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, इसके साथ ही सरकारी बैंक, निजी बैंक या फिर सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जिन उम्मीदवारों को ब्रांच बैंकिंग, ऑपरेशन, लोन प्रोसेसिंग, सेल्स या अन्य बैंकिंग कार्यों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु – 21 वर्ष, अधिकतम आयु – 30 वर्ष होनी आवश्यक है। 

आवेदन शुल्क इस प्रकार :

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 1050 रुपये, एससी / एसटी / दिव्यांग – 250 रुपये निर्धारित किया गया है, उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट या  ई-चालान के माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं। 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स में आवेदन कर सकते हैं, पहले  आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, Recruitment / Careers सेक्शन में जाएं, IDBI Bank Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जिसके बाद  जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें:

आईडीबीआई बैंक की यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी वेबसाइट से जरूर चेक करें।


संबंधित समाचार