IDBI Bank SO vacancy: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आईडीबीआई बैंक ने डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM), मैनेजर, और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM)) के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानि की 8 अप्रैल है। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
पदों का विवरण
ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी: 2 पद
आईटी और एमआईएस: 19 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 8 पद
रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम: 4 पद
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- ऑडिट - सूचना प्रणाली (IS) - ग्रेड-सी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए के साथ होना चाहिए सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 7 साल का काम का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव शामिल हो।
- जोखिम प्रबंधन - सूचना सुरक्षा (Grade C & B): इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी की डिग्री जरूरी है। ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें 4 साल सूचना सुरक्षा का अनुभव हो। वहीं ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें 2 साल सूचना सुरक्षा में काम किया हो।
- आईटी और एमआईएस (IT & MIS) - ग्रेड डी, सी और बी: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन जरूरी है, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव होना चाहिए।
- सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) - ग्रेड-डी: इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO होना चाहिए और उसके पास कम से कम 15 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
वेतन: उम्मीदवारों को 1,24,000 से 1,97,000 रुपये महीने दी जाएगी सैलरी।
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई हैं।
आवेदन शुल्क:
- जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए