होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ICC ODI World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 3 देशों में होंगे मुकाबले, 12 स्टेडियम तय

ICC ODI World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 3 देशों में होंगे मुकाबले, 12 स्टेडियम तय

ICC World Cup 2027: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ICC Men's ODI World Cup 2027 के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। ICC ने आधिकारिक तौर पर 12 होस्ट स्टेडियमों की सूची जारी कर दी है और टूर्नामेंट की नई ब्रांडिंग 'Three Nations, One Heartbeat' भी लॉन्च की है। इसके साथ ही मैचों के टिकट के लिए Interest Registration की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। करीब 24 वर्षों के बाद पुरुष वनडे विश्व कप की वापसी अफ्रीकी महाद्वीप में हो रही है। इससे पहले वर्ष 2003 में दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। अब एक बार फिर अफ्रीका दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है।

12 स्टेडियमों में होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

साउथ अफ्रीका (8 स्टेडियम)
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
न्यूलैंड्स, केप टाउन
किंग्समीड, डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा
मंगांग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन
बोलैंड पार्क, पार्ल
बफ़ेलो पार्क, ईस्ट लंदन
ज़िम्बाब्वे (3 स्टेडियम)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
फ़ाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
नामीबिया (1 स्टेडियम)
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

14 टीमें खेलेंगी विश्व विजेता बनने की जंग

ICC Men's ODI World Cup 2027 में दुनिया की 14 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम, मैचों की तारीखें और नॉकआउट मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

'Three Nations, One Heartbeat' थीम का संदेश

ICC ने इस विश्व कप के लिए 'Three Nations, One Heartbeat' थीम लॉन्च की है। यह थीम तीनों मेजबान देशों की साझेदारी, सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक है।यह विचार अफ्रीकी दर्शन Ubuntu से प्रेरित है, जिसका अर्थ है "मैं हूँ, क्योंकि हम हैं।" ICC का उद्देश्य इस थीम के जरिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को एक साझा मंच पर जोड़ना है।

ICC चेयरमैन जय शाह का बयान

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि तीन देशों में आयोजित होने वाला यह विश्व कप क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बनने की क्षमता रखता है। उनके अनुसार 12 होस्ट वेन्यू और नई ब्रांड पहचान वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह को नई ऊंचाई देगी।

टिकट रजिस्ट्रेशन शुरू

जो क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में बैठकर विश्व कप का रोमांच देखना चाहते हैं, उनके लिए Interest Registration शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले फैंस को टिकट बिक्री की प्राथमिक जानकारी मिलेगी। मैचों के शेड्यूल और अपडेट सबसे पहले प्राप्त होंगे। आधिकारिक ऑफर और टूर्नामेंट से जुड़ी घोषणाएं समय पर मिलेंगी। ICC जल्द ही टिकट बिक्री की तारीखों की भी घोषणा करेगा।


संबंधित समाचार