होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पेट की जलन की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, फटाफट मिलेगा आराम

पेट की जलन की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, फटाफट मिलेगा आराम

गर्मी के मौसम में पेट और सीने में जलन, एसिडिटी, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्या होना आम बात है। इससे बचने के लिए न सिर्फ खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बल्कि खुद को भी हाइड्रेट रखना जरूरी है। इससे पहले तो आप बीमार नहीं होगी। दूसरा आप फिट भी रहेंगे। बता दें कि जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब पेट में जलन होने लगती है। अगर आप लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो पेट में जलन होने लगती है। इस समस्या से फटाफट राहत पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताने जा रहे है। जिससे आपको जल्द राहत मिलेगा। 

= पेट और सीने की जलन को मिटने के लिए आप छाछ और मट्ठा भी खा सकते है। छाछ और दही शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। 

= आप सुबह खाली पेट कच्चा दूध का सेवन कर सकते हैं.दूध में मौजूद कैल्शियम पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है. बिना चीनी वाला ठंडा दूध सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत देने में काफी फायदेमंद माना जाता है

= नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है.

= गर्मियों के मौसम में आप पुदीना का सेवन कर सकते हैं. पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है

= गर्मियों के मौसम में केला की डिमांड अधिक रहती है ऐसे में आप सुबह खाली केले का सेवन कर सकते हैं.केला एक प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होती है.केला हमारे पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की जलन कम करता है.


संबंधित समाचार