होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hair Care Tips: रूखे और बेजान बालों से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुश्खे, बाल बन जाएंगे मुलायम और चमकदार

Hair Care Tips: रूखे और बेजान बालों से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुश्खे, बाल बन जाएंगे मुलायम और चमकदार

लंबे और खूबसूरत बाल किसे नहीं पसंद, लेकिन बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के चलते बाल रेशमी और मुलायम बनने की जगह रूखे और बेजान होते जा रहे है। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए लोग भले ही बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स ले लेते है। लेकिन उसका फायदा उन्हें उतना नहीं मिलता। जिसकी उन्हें उम्मीद होती है। ऐसे में आज हम आपको बालों को नेचुरल तरीके से हैल्थी बनाने के बारे में बताने जा रहे है। जिसे करने के बाद आपके बाल स्मूद , शाइनी और मजबूत हो जायेंगे। तो चलिए जानते है उन तरीको के बार में  ,,, 

नारियल तेल 

नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है. सोने से पहले हल्का गर्म नारियल तेल लेकर अपने सिर की मालिश करें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल मुलायम बनते हैं. मालिश के बाद कम से कम 1 घंटे तक तेल को बालों में रहने दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें.

दही 

दही बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम बनाता है और शहद इसमें नमी बनाकर बालों को चमकदार बनाता है. आधा कप दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों में लगाएं. 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

आंवला 

आंवला बालों के लिए विटामिन C का बड़ा स्रोत है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है. 2 चम्मच आंवला पाउडर में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें. इससे बालों की चमक बढ़ती है.

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल बालों को नमी देता है और रूखे बालों को मुलायम बनाता है. ताजा एलोवेरा जेल लेकर बालों की स्कैल्प पर लगाएं. 30 मिनट बाद बाल धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार करें.

अंडा 

अंडा बालों को प्रोटीन प्रदान करता है, जिससे बाल मजबूत और रेशमी बनते हैं. 1 अंडे को फेंटकर बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद शैम्पू से धो लें.


 


संबंधित समाचार