पिंपल्स आज के समय में एक आम समस्या हो गई है। अधिकतर युवा वर्ग इस समस्या से परेशान है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। बावजूद इसके उन्हें फायदा नहीं पहुँचता। पिंपल्स न सिर्फ खराब लाइफस्टाइल, बल्कि बदलते मौसम, अनियमित खानपान, हार्मोनल बदलाव और तनाव के कारण भी होता है। ऐसे में आज हम आपको पिंपल्स से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से मुंहासों से आपको फटाफट छुटकारा मिल जायेगा। बल्कि त्वचा ग्लोइंग और चमकदार भी बन जाएगी। तो आइए जानते है उन तरीकों के बारे में ,,,
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो स्किन के इन्फ्लैमैशन को ठीक करने का काम करता है। यदि आप गर्म नारियल तेल को पिंपल्स की जगह पर लगाएं, तो इससे पिंपल्स के साथ-साथ दाग धब्बे भी साथ में दूर हो सकते हैं।
ऐलोवेरा
ऐलोवेरा को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐलोवेरा को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐलोवेरा जूस के सेवन से शरीर के खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐलोवेरा जूस पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
गुलाबजल
गुलाबजल त्वचा को तरोताजा करने और उसकी प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है. यह त्वचा की जलन को कम करता है और मुंहासों से राहत दिलाने में कारगर है.
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर मुंहासों को दूर करती है. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने और उसकी चमक को बनाए रखने में भी सहायक है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी न सिर्फ वजन घटाने का काम करती है, बल्कि पिंपल्स को भी खत्म करने का काम करती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना बैग को ठंडा करके पिंपल्स वाली जगह पर इस्तेमाल करना होगा जिससे जल्द ही आपको फायदा मिलेगा।
शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना शहद का सेवन करने से, या शहद को फेस में लगाने से पिंपल्स की समस्या से राहत मिल सकती हैं।
नीम: प्रकृति का वरदान
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कील-मुंहासों को रोकने और त्वचा को साफ-सुथरा रखने में मदद करता हैं.
पिसा पपीता
पपीता चेहरे की पिंपल्स को दूर करने के साथ-साथ डेड स्किन को भी हटाता है। यदि आप इसे पीस कर चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और सूख के बाद गुनगुने पानी से धो कर कोई अच्छा सा मॉइश्चराइजर लगा लें, तो कुछ हफ्तों में ही पिंपल्स से छुटकारा मिल सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर
चेहरे के पिंपल्स को दूर करने का एप्पल साइडर विनेगर सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। यदि आप इसे दिन में कम से कम 2 बार पिंपल्स की जगह पर लगाएं लगाएं और सूखने के बाद उसे धोएं, तो ऐसा करने से आपके चेहरे पर आने वाला पिंपल कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकता है।