गर्मी के मौसम में लू लगना एक आम समस्या है। इस दौरान तापमान इतना ज्यादा होता है कि इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। वैसे तो डॉक्टर और बड़े बुजुर्ग गर्मी के मौसम में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह देते है। बावजूद इसके अगर आपको लू और गर्मी में घर से बाहर निकलना है तो कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है। नहीं तो आप गर्मी की चपेट में आ सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ असान से उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे जानकर आप खुद को लू, हीट स्ट्रोक और सनस्ट्रोक से बचा सकते है। तो आइए जानते है उन उपाय के बारे में ,,,
अमचूर पाउडर या इमली का पानी
किचन में रखी अमचूर पाउडर या इमली को पानी में घोलकर पीने से भी गर्मी का असर कम हो जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देती है और पसीना बहाने के बावजूद डीहाइड्रेशन से बचाती है.
घर को रखें ठंडा
दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखें ताकि धूप अंदर न आए. पंखे और कूलर का सही उपयोग करें. अगर कूलर नहीं है, तो पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ रख सकते हैं जिससे ठंडी हवा मिलती है.
खाने-पीने में बदलाव
दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना आदि का सेवन करें. ये चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करती हैं. भारी, तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि ये गर्मी बढ़ा सकती हैं.
हाइड्रेटेड रहें
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी से राहत दिलाता है. एक गिलास पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से तुरंत ताजगी मिलती है. तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह ठंडक प्रदान करता है.
हल्के और ढीले कपड़े पहनें
हल्के और सूती कपड़े पहनें. ये कपड़े पसीना सोखने में मदद करते हैं और त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं. हल्के रंग के कपड़े पहनने से धूप का असर कम होता है और ठंडक महसूस होती है.
प्याज
लू से बचने का सबसे पहला आसान उपाय प्याज है. अगर आप जेब में कच्चा प्याज रख लें, तो यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है. गर्मी के थपेड़ों से बचाव होता है और लू नहीं लगती.
प्राकृतिक उपाय
तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिल सकती है. गुलाब जल का उपयोग चेहरे पर स्प्रे के रूप में करें. यह ताजगी देता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है.