जबलपुर : मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तो वही गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जबलपुर के कलेक्टर ने 5वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिसके तहत जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आईसीएसई / सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
23 से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूल रहेंगे बंद
जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. इस दौरान शिक्षक स्कूल में उपस्थित होकर विद्यालयीन कार्य करेंगे। बता दें कि प्रदेश में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पहले ही कई स्कूलों के समय में बदलाव कर दिए गए है।
सिंगरौली, पन्ना, हरदा, नर्मदापुरम के भी स्कूलों में रहेगी छुट्टी
इसके साथ ही सिंगरौली, पन्ना, हरदा और नर्मदापुरम में भी 5वीं कक्षा तक के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। हालांकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन अपने निर्धारित समय में होता रहेगा। इसके साथ ही सागर - अनूपपुर और रीवा में भी 5वीं तक की कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।