होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Calendar 2026 : नए साल 2026 में कब रहेगा अवकाश, कब है होली, दिवाली? देखे पूरी सूची 

Calendar 2026 : नए साल 2026 में कब रहेगा अवकाश, कब है होली, दिवाली? देखे पूरी सूची 

Calendar 2026 : साल 2025 के विदा होते ही लोग 2026 की योजनाओं में जुट गए हैं। नौकरीपेशा वर्ग से लेकर व्यापारी और विद्यार्थी तक, सभी को नए साल के अवकाश, व्रत और त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में भी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों की भरमार रहेगी। होली, दिवाली, नवरात्रि, रक्षाबंधन से लेकर एकादशी और अमावस्या तक, पूरा साल आस्था और उत्सवों से भरा रहेगा।

पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति 14 जनवरी, होली 4 मार्च और दीपावली 8 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसके अलावा ईद, बकरीद, क्रिसमस जैसे प्रमुख पर्वों की तिथियां भी तय हो चुकी हैं। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2026 तक के प्रमुख व्रत–त्योहारों की पूरी सूची।

जनवरी 2026

3 जनवरी: पौष पूर्णिमा
6 जनवरी: अंगारक संकष्टी चतुर्थी
14 जनवरी: मकर संक्रांति
19 जनवरी: माघ मास प्रारंभ
29 जनवरी: जया एकादशी

फरवरी 2026

1 फरवरी: माघ पूर्णिमा
15 फरवरी: महाशिवरात्रि
19 फरवरी: शिवाजी जयंती
27 फरवरी: आमलकी एकादशी

मार्च 2026

4 मार्च: होली
19 मार्च: उगादि, चैत्र अमावस्या, रमजान प्रारंभ
26 मार्च: राम नवमी

अप्रैल 2026

2 अप्रैल: हनुमान जयंती
19 अप्रैल: अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
30 अप्रैल: नरसिंह जयंती

मई 2026

1 मई: बुद्ध पूर्णिमा
27 मई: बकरीद

जून 2026

15 जून: सोमवती अमावस्या
25 जून: निर्जला एकादशी
26 जून: मुहर्रम

जुलाई 2026

15 जुलाई: श्रावण मास प्रारंभ
29 जुलाई: गुरु पूर्णिमा

अगस्त 2026

17 अगस्त: नाग पंचमी
28 अगस्त: रक्षाबंधन

सितंबर 2026

4 सितंबर: कृष्ण जन्माष्टमी
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी
27 सितंबर: महालया प्रारंभ

अक्टूबर 2026

11 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
20 अक्टूबर: दशहरा

नवंबर 2026

6 नवंबर: धनतेरस
8 नवंबर: दीपावली
21 नवंबर: तुलसी विवाह
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती

दिसंबर 2026

20 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
25 दिसंबर: क्रिसमस

साल 2026 का यह कैलेंडर न केवल धार्मिक आयोजनों की योजना बनाने में मदद करेगा, बल्कि यात्रा, छुट्टियों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।


संबंधित समाचार