Hindu New Year 2024: हिन्दू नववर्ष इन 5 राशियों के लिए है बेहद खास, खुल भाग्य का पिटारा, सालभर होगी धन वर्षा

Hindu New Year 2024: हिन्दू नववर्ष इन 5 राशियों के लिए है बेहद खास, खुल भाग्य का पिटारा, सालभर होगी धन वर्षा

9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है। जिसे हम गुड़ी पड़वा, उगादी, वैषाखादि, बैसाखी और नवरोज जैसे नामों से भी जाना जाता है। बता दें कि यह नववर्ष हिंदू वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नववर्ष की शुरुआत के दौरान ग्रहों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। संवत की शुरुआत में मीन राशि में ग्रहों के राजा सूर्य होंगे, यहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु मौजूद है। साथ ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। राहु की ऐसी स्थिति से पांच राशियों को खूब लाभ होगा। तो वही ग्रहों के फेरबदल का असर सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर भी राहु मेहरबान होंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। मेहनत से किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी हिंदू नव वर्ष अनुकूल रहेगा। राहु की कृपा से जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ भी बेहतर होगी। विवाह के योग बनेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का भाग्योउदय भी राहु करने वाले हैं। कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर राहु की विशेष कृपा बरसाने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। विवाह के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए भी हिंदू नव वर्ष बेहद खास होने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली आएगी। कारोबार में मुनाफा होगा।

 


संबंधित समाचार